उत्तराखण्ड पुलिसः विशेष अभियान के तहत 391 अपराधी भेजे जेल, एक लाख का ईनामी भी शामिल

देहरादून। अपराध और अपराधियों पर कार्यवाही करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस ने विगत एक महीने के दौरान 391 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार अपराधियों में प्रदेश के ईनामी और विभिन्न मामलों में वांछित अपराधी शामिल हैं।
गौरतलब है कि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देश पर गत एक दिसम्बर से ईनामी, वांछित अपराधी, वारण्टियों एवं हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन को एक माह का विशेष अभियान चलाया गया था। गुरूवार को डीजीपी अशोक कुमार ने इस अभियान की समीक्षा। उत्तराखण्ड पुलिस के मुताबिक दिसम्बर माह में कुल 391 अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
इस अभियान के तहत कुल 57 ईनामी बदमाशो को अरेस्ट किया गया है जिनमें से एक अपराधी पर एक लाख का ईनाम घोषित था। इसके अलावा विभिन्न मामलों में गैर जमानती वारंटों में वांछित चल रहे 203 वारंटियों की गिरफ्तारी की गई है। पूरे माह चले इस अभियान के तहत कुल 651 वांछित, ईनामी अपराधियों एवं वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रचलित हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन व निगरानी करके 125 के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई। 14 नए पेशेवर अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखने हेतु उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *