वेद उनियाल मंच आयोजित करेगा उत्कृष्ट सम्मान समारोह

देहरादून। वेद उनियाल विचार मंच स्व० वेद उनियाल की पुण्यतिथि पर तृतीय उत्कृष्ट सम्मान समारोह आयोजित करेगा।

यूकेडी नेता और वेद विलास विचार मंच के संयोजक मनोरथ प्रसाद ध्यानी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 30 जुलाई को वेद उनियाल की पुण्यतिथि पर इस उत्कृष्ट सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हर साल की तरह समाज के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वेद विलास विचार मंच हर साला क़ृषि, साहित्य, बाग़वानी, सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों जनों को सम्मानित करते आया हैं। इस साल भी मंच उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आंदोलन में प्रतिभाग करने वाले आंदोलनकारियों, जिन्हें सरकार चिन्हित तक नहीं कर पायी, जिनमें सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ पत्रकार सम्मिलित हैं, उन सभी जनों को मंच सम्मानित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *