उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के कुलपति डॉ० अजीत को मिला सेवा विस्तार

उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के कुलपति डॉ० अजीत को मिला सेवा विस्तार
देहरादून। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार, पौड़ी के कुलपति डॉ० अजीत कुमार कर्नाटक को 6 माह के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर सेवा विस्तार किया है। डॉ० कर्नाटक का 3 वर्ष का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो गया लेकिन अभी तक कुलपति के चयन की प्रक्रिया गतिमान र्है।

ऐसे में विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए राज्यपाल ने डॉ० कर्नाटक का 6 माह के लिए सेवा विस्तार किया है। डॉ० कर्नाटक कुलपति डॉ० अजीत कुमार कर्नाटक को पिछले साल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित किया था। साल 2019 में तत्कालीन राज्यपाल बेबी रानी मोर्य ने डॉ० अजीत कुमार को विश्व विद्यालय का कुलपति बनाया था। उससे पहले डॉ० अजीत कुमार जीबी पंत विवि के एंटोमोलॉजी विभाग के प्रोफेसर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *