बिजली दफ्तर के मुलाजिमों की कार्यशैली से ग्रामीण परेशान, जोत सिंह चौहान ने कहा ऐसे मुलाजिमों के खिलाफ एक्शन हो ‘एक्शन साहब’

कीर्तिनगर। कीर्तिनगर तहसील के ग्रामीण बिजली विभाग की कार्यशैली से खासे नाराज है। आलम ये है कि ग्रामीण बिजली कनेक्शन के लिए जब बिजली दफ्तर पहुंचते है तो विभाग के मुलाजिम उन्हें कोई ना कोई बहाना बना कर वहां से चलता कर देते हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक जब भी वे बिजली कनेक्शन के लिए विभाग के बाबू से पूछते हैं तो वे सहायक अभियंता के पास भेज देते हैं और जब वे सहायक अभियंता के पास जाते हैं तो वे उन्हें बाबू से सम्पर्क करने को कहते हैं। ये सारा मामला विद्युत वितरण उपखण्ड कीर्तिनगर से जुड़ा है। कीर्तिनगर विद्युत वितरण उपखण्ड से आस-पास के धारी, खोला, शील, कपरौली, राडा गाड, जाखी, डागर समेत दर्जनों गांव जुड़े हैं। विभाग के मुलाजिमों की इस रोजाना टालने वाली कार्यशैली से ग्रामीण खासे परेशान हैं।

भाजपा कीर्तिनगर मण्डल उपाघ्यक्ष जोत सिंह चौहान ने ग्रामीणों की इस समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता से मुलाकात की और ग्रामीणों को तुरन्त विद्युत कनेक्शन देने की मांग रखी। उन्होंने कहा की ग्रामीण 50 से 90 किलोमीटर दूर से कीर्तिनगर आते हैं लेकिन विभाग के मुलाजिम कोई ना कोई बहाना बनाकर ग्रामीणों को वहां चलता कर देते हैं। उन्होंने ऐसे विभागीय अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुजारिश भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *