सरकारी समितियां में आरक्षण होने से महिलाएं आर्थिक तौर पर मजबूतः आशा नौटियाल

देहरादून। महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। सरकारी समितियां में महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

महिला प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि प्रदेश सरकार निरंतर महिलाओं के उत्थान को लेकर काम कर रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय किया है।

प्रदेश की 670 सहकारी समितियां में महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण मिलेगा। प्रदेश में तकरीबन 4000 महिलाएं से लाभान्वित होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धामी का यह फैसला मील का पत्थर साबित होगा
भाजपा महिला मोर्चा ने सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत का भी आभार जताया है। कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है जहां सहकारी समितियां में महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *