युवा कांगेसी राकेश नेगी ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल से की शिष्टाचार मुलाकात

देहरादून। युवा कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह नेगी ने नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष (सगठन) पूर्व विधायक पृथ्वीपाल सिंह चौहान से शिष्टाचार मुलाकात की। और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक पृथ्वीपाल चौहान अनुभवी कांग्रेसी हैं। उपाध्यक्ष संगठन के पद पर उनकी नियुक्ति से प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि खास युवाओं को उनके लम्बे अनुभवों का लाभ मिलेगा।

युवा कांग्रेसी राकेश सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए अनुभवी पूर्व विधायक पृथ्वीपाल सिंह चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। गणेश गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद कांग्रेस में एक नया उत्साह है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2022 में बड़े बहुत के साथ सरकार बनायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *