युवा शक्ति डांडा नागराजा सनातन जागृति मंच महाशिवरात्रि पर किया जागरण

पौड़ी। युवा शक्ति डांडा नागराजा सनातन जागृति मंच एक धार्मिक और सामाजिक संगठन है जो सनातन धर्म के लिए जागृति और विकास के प्रमुख कार्यक्रम आयोजित करता है। यह संगठन धार्मिक तत्वों की रक्षा और प्रचार के लिए कार्यक्रम आयोजित करता है और लोगों को सनातन धर्म की महत्ता समझाने के लिए जागरूक करने का कार्य करता है।

युवा शक्ति डांडा नागराजा सनातन जागृति मंच का गठन मनीष कुकरेती ने किया है। इस संस्था ने 22 जनवरी को श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया। उसके बाद शिव रात्रि 07 मार्च 2024 को रात्रि जागरण किया।

ठस जागरण कार्यक्रम मे संगीत में धनंजय देवराड़ी, ओम थपलियाल, शाशंक चंदोला, सुमित सुंदरियाल योगेश सेमवाल थे। महिला कीर्तन में ग्राम गेंड अठुल मंजेली की महिलाओ ने कीर्तन किया। शिव रात्रि के दिन शिवार्चन रूद्राभिषेक किया। जिसमे मुख्य यजमान में मनीष कुकरेती और आशीष रावत थे। रूद्राभिषेक में मुख्य ब्राह्मण ध्रव जोशी, सुमित कोटियाल, अभिषेक कुकरेती, और आवनी टेंट हाउस, नवीन साऊंड सर्विस ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम समाप्ति पर अध्यक्ष आशीष रावत ने कहा कि हमारा आगामी कार्यक्रम जन्माष्टमी को होना सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से साल के तीन कार्यक्रम होने है। हमे विश्वास है आगामी कार्यक्रम में अधिक संख्या में लोग मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *