राजकीय शिक्षक संघ के शिष्टमण्डल ने महानिदेशक से की शिष्टाचार मुलाकात

राजकीय शिक्षक संघ के शिष्टमण्डल ने महानिदेशक से की शिष्टाचार मुलाकात

देहरादून। गुरूवार को राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों शिष्टमण्डल ने देहरादून में महानिदेशक शिक्षा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संघ ने महानिदेशक अध्यापकों से सम्बन्धि विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

राजकीय शिक्षा संघ के महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने बताया कि महानिदेशक से एलटी से प्रवक्ता व प्रधानाध्यापक पदों में पदोन्नति, कक्षा 9 में विज्ञान शिक्षण, अग्रेजी माध्यम से करने में आ रही विसंगति तथा धारा 27 के प्रकरण पर भी बातचीत हुई।

उन्होंने बताया कि शेष लंबित प्रकरणों पर वार्ता हेतु महानिदेशक से समय देने का अनुरोध किया गया। शिष्टमंडल में प्रांतीय महामंत्री सोहन सिंह माजिला, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अनुज चौधरी, एससीईआरटी शाखा अध्यक्ष अंकित जोशी आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *