नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट
कीर्तिनगर। शनिवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी हिंडोलाखाल देवप्रयाग के ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में पूर्व कैबिनेट मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी द्वारा तीन काले कृषि कानूनों को एक साल बाद वापस लिए जाने के फैसले पर बैठक आहूत की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले पर हम अन्नदाताओं की बधाइयाँ देते हैं। यह अन्दाताओं की जीत है। यह उस लोकतंत्र की जीत है जिसे राहुल गांधी जी द्वारा बार-बार तीनों काले कानूनों को रद्द करने के लिए सरकार को आगाह करते रहे और सचेत करते रहे। यह राहुल गांधी के उस कथन की जीत है जिसमें उन्होंने बार-बार सरकार को कहा कि यह तीनों कृषि काले कानून रद्द होने चाहिए।
इस जनविरोधी सरकार को 1 साल बाद 700 किसानों की शहादत के बाद काले कानून गलत लगे और किसानों को बदनाम करने की कोशिश की गई। अन्नदाताओं को खालिस्तानी, पाकिस्तानी, आंदोलनजीवी जैसे गलत शब्दों को बार-बार बोल कर आंदोलन को खत्म करने का प्रयास किया गया। देश के अन्नदाताओं ने अहंकार का सर झुकाया है। 1 साल से किसानों को बहुत नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट, जिला प्रवक्ता उत्तम सिंह असवाल, न्याय पंचायत आमणी के अध्यक्ष शशि प्रकाश भट्ट, बनगढ़ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, आई टी के विधानसभा अध्यक्ष आशीष पंवार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डॉ जितेंद्र उनियाल, पूर्व प्रतिनिधि मकान सिंह चौहान, मातबर सिंह पवार, रमेश लाल, प्रेम चंद, रणवीर सिंह बिष्ट, नीरज रतूड़ी, शिव सिंह चौहान, विशाल सिंह बिष्ट सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

