गोपेश्वर। ब्रदीनाथ विधानसभा 2022 के लिए बतौर प्रत्याशी रिपुदमन सिंह रावत का पूर्व विधायक और कैबिेनेट मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया ने समर्थन किया। श्री फोनिया ने केन्द्रीय मंत्री को पत्र लिखकर बद्रीनाथ विस से प्रत्याशी के तौर पर रिपुदमन सिंह रावत के पक्ष में बात रखी है।
पूर्व मंत्रीर केदार सिंह ने अपने पत्र में कहा कि रिपुदमन सिंह रावत चमोली भाजपा के मजबूत और जमीनी नेता हैं और अपनी स्वच्छ छवि रखते हैं। इनको ब्रदीनाथ प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए। इनके बद्रीनाथ विस से प्रत्याशी होने पर केवल बद्रीनाथ में ही नहीं बल्कि चमोली की अन्य दो सीटो पर भी लाभ मिलेगा।
रिपुदमन सिंह रावत भाजपा के जमीन नेता माने जाते हैं। 1984 से बीजेपी में शामिल होे के बाद वे जिला महामंत्री, जिला अध्यक्ष, कोपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विभाग संयोजक पौड़ी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उत्तराखण्ड आंदोलन और राम जन्मभूमि आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही।
