देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार में मंत्री हरक सिंह रावत के केदारनाथ सीट से चुनाव लड़ने के बीच ही भारी विरोध शुरू हो गया है। भाजपा मुख्यालय में जारी बैठक के बीच पहुंचे पूर्व विधायक शैला रानी रावत व अनूप सेमवाल जिला महामंत्री रुद्रप्रयाग, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव वरिष्ठ अधिवक्ता जयवर्ध्र्रन काण्डपाल ने अपना विरोध दर्ज कराया है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं के मुताबिक बड़े नेता अपने हिसाब से हर सीट पर मौका तलाश रहे है। जबकि जमीनी कार्यकर्ता उपेक्षित हो रहे हैं। दरअसल हरक सिंह रावत के केदारनाथ से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान ने भी उन्हें इस बात को लेकर संकेत दे दिये हैं। ऐसे में स्थानीय कार्यकर्ताओं में आहट साफ दिखाई दे रही है। इधर अपनी छवि से प्रदेश भर में पहचान बना चुके केदारनाथ से सिटिंग विधायक मनोज रावत बड़ी मजबूती से क्षेत्र में डटे हैं। ऐसे में केदारनाथ सीट एक बार फिर हॉट सीट बनने जा रही है।
वहीं इस चुनावी सरगर्मी के बीच हरक सिंह रावत का बड़ा बयान सामने आया है। सीट बदलने की चर्चाओं और केदारनाथ विधानसीाा सीट से दावेदारी को लेकर हरक सिंह रावत ने बड़ा बयान दिया है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि मैं कोई पाकिस्तानी नहीं जो उत्तराखण्ड विस में किसी भी सीट से दावे दारी ना कर सकूं। हरक सिंह रावत ने कहा कि मैं उत्तराखण्ड का रहने वाला हूं। उत्तराखण्ड भारत का रहने वाला हूं।

