सरकार बनी तो अच्छी स्वास्थ्य सुविधा और निःशुल्क बिजली देगी आपः अमेन्द्र बिष्ट

सरकार बनी तो अच्छी स्वास्थ्य सुविधा और निःशुल्क बिजली देगी आपः अमेन्द्र बिष्ट

देहरादून। आम आदमी पार्टी से धनोल्टी विधानसभा उम्मीदवार अमेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पार्टी ने उन्हें चार कार्यो का दायित्व सौंपा है जिसे यह जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे और पार्टी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जिसमें अच्छी शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सुविधा, निःशुल्क बिजली, महिलाओं को एक हजार रुपया प्रतिमाह व बेरोजगारों को रोजगार अन्यथा बेरोजगारी भत्ता।

आम आदमी से पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के हितों की बात करती है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखण्ड में जनता ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई तो दिल्ली के मॉडल को उत्तराखण्ड में लागू किया जायेगा। आज दिल्ली में स्कूलों की दशा बहुत अच्छी है। स्वास्थ्य सुविधाएं मुहल्ले तक में है, वहीं जहां तक बिजली का सवाल है तो जब दिल्ली में बिजली निःशुल्क दी जा सकती है तो मेरी विधानसभा तो बिजली उत्पादन क्षेत्र में आती है। पार्टी हर घर को तीन सौ यूनिट बिजली निःशुल्क देगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति को देखते हुए हर महिला को एक हजार रुपया प्रतिमाह दिया जायेगा ताकि उनका जीवन स्तर ऊपर उठ सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में बेरोजगारी को कम करने के लिए पार्टी की ओर से घोषणा की गई है कि हर बेरोजगार को रोजगार दिया जायेगा व जब तक रोजगार नहीं दिया जाएगा तब तक उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अन्य राजनैतिक दल ऐसे जरूरी मुद्दो पर मौन बैठे है व केवल अपनी बात कर हरे है उन्हें जनता के हितों की योजनाओं से कोई लेना देना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *