भाजपा उम्मीदवारों की दूसरीः ऋतु खण्डूड़ी को कोटद्वार से मिला टिकट, टिहरी और डोईवाला में अभी सस्पेंस बरकरार

भाजपा उम्मीदवारों की दूसरीः ऋतु खण्डूड़ी को कोटद्वार से मिला टिकट, टिहरी और डोईवाला में अभी सस्पेंस बरकरार

देहरादून।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी है। पार्टी ने नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी पहले ही संकेत दे चुके थे कि दूसरी सूची बुधवार को आएगी है।

भाजपा ने दूसरी सूची में केदारनाथ से शैला रानी रावत, झबरेड़ा (अजा) से राजपाल सिंह, पिरानकलियर से मुनीश सैनी, कोटट्वार से रीतू भूषण खंडूरी, रानीखेत से प्रमोद नौनवाल, जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा, लालकुआं से मोहन सिंह बिष्ट, हल्दवानी से जोगेंद्रपाल सिंह रौतेला और रुद्रपुर से शिव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया है।
इस बीच यह भी खबर आ रही है कि टिहरी और डोईवाला पर गुरुवार को फैसला आएगा। इसके पीछे की वजह यह है कि किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो सकते हैं और ऐसा हुआ तो टिहरी से उन्हें उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *