उत्तराखण्ड में रात्रि कर्फ्यू समाप्त, नई गाइडलाइन जारी

उत्तराखण्ड में रात्रि कर्फ्यू समाप्त, नई गाइडलाइन जारी

देहरादून। उत्तराखण्ड में शासन ने रात्रि कर्फ्य समाप्त कर दिया है। इस सम्बन्ध में शासन की ओर से नई एसओपी जारी कर दी गई है। नई गाइडलान के मुताबिक अब राज्य में रात्रि कर्फ्यू नहीं रहेगा। उत्तराखण्ड में लगातार कम होते संक्रमण को देखते हुए शासन ने ये फैसला लिया है।

हालांकि कुछ प्रतिबंध को अभी जारी रखा गया है। मसलन राज्य में स्वीमिंग पूल और वाटर पार्क अभी बंद रहेंगे। शॉपिंग मॉल, स्पा और सैलून भी कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही खोले जाएंगे। राज्य में कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। प्रदेश में स्कूल कॉलेज पहले ही खोल दिये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *