जीआरडी वर्ल्ड स्कूल की सैनिक स्कूल की मान्यता स्थगित, मौजूदा सत्र में नहीं हो सकेंगे एडमिशन

जीआरडी वर्ल्ड स्कूल की सैनिक स्कूल की मान्यता स्थगित, मौजूदा सत्र में नहीं हो सकेंगे एडमिशन

देहरादून। रक्षा मंत्रालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए देशभर में जिल 21 नए सैनिक स्कूलों को खोलने की मंजूरी दी है उनमें उत्तराखण्ड समेत चार स्कूल की मान्यता को जांच पूरी होने तक स्थगित रखा गया है। इन स्कूलों में तब तक शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए एडमिशन नहीं होंगे।

रक्षा मत्रालय ने देशभर में जिन सैनिक स्कूलों को खोलने की मंजूरी दी है उनमें उत्तराखण्ड के हिस्से में एक सैनिक स्कूल आया हैं देहरादून के भाऊवाला स्थित जीआडी वर्ल्ड स्कूल को इसके लिए चयनित किया गया है, लेकिन स्कूल की मान्यता सम्बन्धी शिकायत पर रक्षा मंत्रालय की ओर से इसकी जांच कराई जा रही हैं। बताया गया है कि देश में कुछ अन्य स्कूलों की भी जांच चल रही है। जांच पूरी न होने तक कुल चार स्कूलों की मान्यता स्थगित रखा गया है। इन स्कूलों में तब तक एडमिशन भी नहीं होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *