YHAI उत्तराखंड ने किया चित्रकला और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

YHAI उत्तराखंड ने किया चित्रकला और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

देहरादून। रविवार को ओएनजीसी के सभागार में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया कि उत्तराखंड शाखा ने चित्रकला और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न आयुवर्ग के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, हिंदी लेखन इंग्लिश लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस अवसर पर कई युवा प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें विजेता प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया।

इस दौरान ओएनजीसी के ऑफिसर्स क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल सहित युवाओं और वाईएचएआई पदाधिकारियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन ओएनजीसी की शाखा हिमालयन दून के सचिव अमित चौहान ने किया।

इस अवसर पर वाईएचएआई के संस्थापक सदस्यों और उत्तराखंड की शाखा के प्रेसिडेंट प्रोफेसर धीरेंद्र शर्मा ने अपने सम्बोधन में युवाओं को अपने जीवन में भारतीय संस्कृति की गहराइयों को समझते हुए और यूथ हॉस्टल की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला।

उत्तराखंड शाखा के इस कार्यक्रम में डॉक्टर एचएस रंधावा, डॉ० केआर जैन, पूर्व डीजीपी राम सिंह मीणा, प्रदेश सचिव टंडन जी, वाईस प्रेजिडेंट डॉ० आर एस दीक्षित तथा प्रदेश की समस्त इकाइयों के पदाधिकारी, कोषाध्यक्ष उस्मान सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *