डीएवी कालेज में मनाया गया शिक्षक दिवस

डीएवी कालेज में मनाया गया शिक्षक दिवस

देहरादून। पूर्व राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के मौके पर डीएवी कालेज में छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस मनाया। पत्रकारिता और जनसंचार विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम आयोजन किया गया।

इस मौके पर कालेज के प्राचार्य डा०के०आर० जैन ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय और उनके द्वारा बौद्धिक स्तर, आध्यात्मिक स्तर और सेवा भाव पर दिए गए विचारों को वर्तमान में प्रासंगिक बताते हुए अपनी बात रखीं। उन्होंने कहा कि डॉ० राधाकृष्णन का संपूर्ण जीवन शिक्षा के उन्नयन और उसके संरक्षण में बीता। उनके आदर्शों पर हमें चलने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन से सीख लेने की सलाह दी।

इस मौके पर डा० रवि शरण दीक्षित, डा० विमलेश डिमरी, डॉ जस्सल, डॉ राजेश रावत, डॉ एच एस रंधावा, शहला रहमान, डॉक्टर रायजादा, डॉक्टर सौरभ, डॉ एच एस रावत समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *