नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट
कीर्तिनगर। विकासखण्ड के सुदूरवर्ती गांवों के लोगों को रसोई गैस रिफिल करने के खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने इन दुर्गम गांवों में गैस सर्विस शुरू करने की मांग की है। ब्लाक के सुदूरवर्ती गांव राडागाड़, गवाड़ टोला में ग्रामीणों के पास रसोई गैस के कनेक्शन हैं। लेकिन ग्रामीणों को गैस भरवाने के लिए कीर्तिनगर आना पड़ता है।
ग्राम पंचायत राडागाड़ के प्रधान मिलन किशोर ने यहां गैस सर्विस की सप्लाई शुरू करने की मांग की है। उन्होंने बताया की राडागाड़, गवाड़ टोला मे अधिकतर परिवारो के पास भारत गैस कैनक्सन है। दुर्गम क्षेत्र राडागाड़ से ब्लॉक मुख्यालय बहुत दूुर है जिससे उपभोक्तताओ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने भारत गैस सर्विस प्रबंधक से राडागाड़ मे गैस सप्लाई करने की मांग की है।
