वन्यजीवों के हमले से मारे जाने पर अब पांच लाख मुआवजा, सीएम धामी ने की घोषणा

वन्यजीवों के हमले से मारे जाने पर अब पांच लाख मुआवजा, सीएम धामी ने की घोषणा

डोईवाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्यजीवों के हमले में मारे जाने वाले लोगों के परिजनों को दी जाने वाली मुआवजा राशि चार लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने की घोषणा की है। जबकि घायलों को 50 हजार के स्थान पर अब एक लाख रूपये की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के दौरान शहीद वनकर्मियों के परिजनों को 15 लाख मुआवजा देने की भी घोषणा की।

शनिवार को लच्छीवाला नेचर पार्क में वन्य जीव सरंक्षण सप्ताह का शुभारम्भ करते हुए सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का कॉर्बेट पार्क टाइगर संरक्षण के मामले में घनत्व के हिसाब से पूरी दुनिया में पहले स्थान पर है। सीएम धामी ने कहा कि वन और वन्य जीवों को संरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इको पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नए रूट खोल जाएंगे और होमस्टे को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्बेट पार्क के बफर जोर गर्जिया में सफारी के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली है। पर्यटकों के लिए जल्द ही यह गेट खोला जाएगा। 2002 में शिवालिक की पहाड़ियों से एलीफेंट प्रोजेक्ट वापस ले लिया गया था, जिसे अब दोबारा स्थापित किया जा रहा है।

इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में सबसे ज्यादा बंदरों से परेशानी है। इसलिए बंदरों का बंध्याकरण किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *