सुरेश भट्ट बने सूचना कर्मचारी संघ के महामंत्री, प्रशांत उपाध्यक्ष निर्वाचित

सुरेश भट्ट बने सूचना कर्मचारी संघ के महामंत्री, प्रशांत उपाध्यक्ष निर्वाचित

देहरादून। रंजीत सिंह बुंदियाल उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत सिंह रावत और महामंत्री पद पर सुरेश चंद भट्ट विजयी घोषित हुए। कार्यकारिणी के लिए कुल तीन पदों के लिए मतदान हुआ जबकि कार्यकारिणी के अन्य पदों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव हुआ।

चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) देहरादून, निर्वाचन 2024 मतगणना के पश्चात कुल 3 पदों पर मतदान हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर रंजीत सिंह बुदियाल विजयी घोषित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत रावत को विजयी घोषित किया गया है। महामंत्री पद पर सुरेश चंद्र भट्ट को विजयी घोषित किया गया है।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीमान, ऑडिटर पद पर विजय कुमार, संगठन मंत्री पद पर अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर कैलाश सिंह रावत एवं प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।

चुनाव को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु अरुण कुमार, वरिष्ठ सहायक एवं आरती गुणवंत बिष्ट को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *