रुड़कीः प्रीतम का दावा- कांग्रेस पांचो सीटों पर लहरायेगी जीत का परचम

रुड़कीः प्रीतम का दावा- कांग्रेस पांचो सीटों पर लहरायेगी जीत का परचम

रुड़की। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का प्रचार चरम पर है। राजनीतिक दल समाज के हर तबके तक पहुंचने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने युवाओं को पार्टी में जोड़ने के लिए रुड़की में युवा सम्मेलन का आयोजन किया।

मालवीय चौक स्थित एक बैकंट हाल में कांग्रेस के युवा सम्मेलन में को कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पांचो सीट कांग्रेस की झोली में होगी। बीजेपी से जनता त्रस्त आ चुकी है। युवा और आमजन ने मन बनाया है कि इस बार परिवर्तन करना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। किसान परेशान है, पीड़ित को इंसाफ नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का भाजपा ज्वाइन करने पर उन्होंने कहा कि यह सतत प्रक्रिया है। जब कांग्रेस सत्ता में थी तो लोग कांग्रेस में आते थे। और आज समझते हैं कि भाजपा पावर में है तो लोग भाजपा में जाते हैं। लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस के साथ है।

इस दौरान हरिद्वार लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि युवा कांग्रेस के साथ है। आज सम्मेलन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार बनी तो 25 लाख पदों को भरने का काम करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि युवाओं ने जीत का भरोसा और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि लोग बदलाव के पक्ष में है और बदलाव आ रहा है। भाजपा जा रही है और कांग्रेस गठबंधन आ रहा है। प्रियंका गांधी के आने से युवाओं में जोश भरेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *