जुलाई से शुरू होगा अयोध्या में उत्तराखंड सदन का निर्माण कार्य

जुलाई से शुरू होगा अयोध्या में उत्तराखंड सदन का निर्माण कार्य

जुलाई से शुरू होगा अयोध्या में उत्तराखंड सदन का निर्माण कार्
देहरादून। अयोध्या में जुलाई से राज्य भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने नव्य अयोध्या में अतिथि भवन के लिए सबसे पहले 1.68 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराई है।बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह अतिथि भवन उत्तराखंड सदन के नाम से निर्मित किया जाएगा। जुलाई से इसका निर्माण भी शुरू हो जाएगा। अयोध्या में अतिथि भवन के निर्माण के लिए उत्तराखंड सरकार के राज्य संपत्ति अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने नव्य अयोध्या की कार्यदाई संस्था आवास विकास विभाग से विगत दिनों जमीन की रजिस्ट्री भी उत्तराखंड के नाम करवा ली है। जमीन मिलने के बाद अब अयोध्या में उत्तराखंड सदन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

रामनगरी में 1407 एकड़ में बसने वाली टाउनशिप यानी नव्य अयोध्या में विभिन्न राज्यों के अतिथि भवन भी बनने हैं। इस टाउनशिप में आधुनिक व पारंपरिक स्थापत्य कला का मिश्रण होगा। वहीं उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य बन गया है; जिसने नव्य अयोध्या में अतिथि भवन के लिए सबसे पहले 1.68 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *