देहरादून। यूकेडी महिला प्रकोष्ठ की ओर से नत्थू वाला में मदर्स डे पर बच्चों का ड्राइंग कंपटीशन करवाया गया। ड्राइंग प्रतियोगिता दो कैटेगरी में करवाई गई; जिसमें प्रथम कैटिगरी 6 से 10 साल के बच्चों की थी। दूसरी कैटेगरी में 11 से 14 साल के बच्चों ने भाग लिया।
प्रथम कैटेगरी में सिद्धार्थ नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आराध्या व सान्वी द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। दूसरी कैटेगरी में प्रथम स्थान अपेक्षा कलेठा ओर शर्मिष्ठा ने प्राप्त किया। युवराज द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में उक्रांद की महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल, उक्रांद महानगर अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) अनीता लखेरा वह उक्रांद महानगर सचिव (महिला प्रकोष्ठ) उषा रमोला मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि रजनी रावत ने बच्चों को इनाम वितरित किए।

