देहरादून। शुक्रवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर परेड ग्राउंड में विशाल योगशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी योग किया और सभी को यह संदेश दिया कि अगर अपने शरीर को स्वस्थ रखना है तो हमें नित्य योग करना चाहिए।
कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी और अवगत कराया की जहां एक ओर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर में योग के माध्यम से जम्मू कश्मीर के लोगों को योग और शांति का संदेश दे रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ में सेना, आईटीबीपी, बीआरओ अधिकारियों के साथ योग दिवस पर पार्वती कुण्ड आदि कैलाश में योगाभ्यास किया।
महर्षि पतंजलि ने योग के माध्यम से मनुष्यों में एक नई ऊर्जा के साथ जीवन जीने की अद्भुत शैली की उत्पत्ति की सुख, शांति, स्वास्थ, वृद्धि में योग मनुष्य के जीवन में एक अहम भूमिका का निर्वहन कर रहा है भारतवर्ष में करोड़ों व्यक्तियों की दिनचर्या में योग अहम हिस्सा बनकर भारतीय संस्कृति में बढ़ावा प्रदान कर रहा है। उसी के साथ आज महानगर देहरादून में हजारों की संख्या में महिला युवाओं की योगशाला आयोजित की गई है जिसमें सभी महानगर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एवं शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा योग कराया गया।
योग कराने हेतु योगाचार्य आचार्य विपिन जोशी जी ने योग साधना के द्वारा सभी प्रतिभागियों को जीवन से महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराते हुए योगाभ्यास कराया।
कार्यक्रम में दर्जाधारी मंत्री डॉ देवेंद्र भसीन, मधु भट्ट, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, सुनील शर्मा रतन सिंह चौहान संतोष सेमवाल, संध्या थापा महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा विजेंद्र थपलियाल महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी संकेत नौटियाल समेत सभी मंडल अध्यक्ष महानगर के पदाधिकारी गण एवं हजारों की संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

