डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु सीएमओ देहरादून ने किया टीमों का गठन

डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु सीएमओ देहरादून ने किया टीमों का गठन

अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

देहरादून। शुक्रवार को जनपद देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय जैन ने डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम अभियान को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए विभाग के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 जैन ने बताया कि इस वर्ष डेंगू रोकथाम हेतु व्यापक स्तर पर रणनीति बनाते हुए तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक के उत्तरदायित्व निर्धारित किये गये हैं। सभी को उनके कार्यों के संबंध में अवगत कराया गया है। डेंगू रोकथाम गतिविधि जनस्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। तैयारियों के दौरान प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी स्तर पर कोई कमी ना रह जाये और शुरूआती समय में ही लोगों को जागरूक कर डेंगू संक्रमण के संभावित प्रभाव का कम किया जा सके।

वहीं जनपद देहरादून में डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम गतिविधि के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियों को जन जागरूकता, लार्वा पहचान तथा सोर्स रिडक्शन गतिविधि के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण सीएमओ कार्यलय देहरादून में दिया गया। नगर निगम क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियों द्वारा आगामी सोमवार से समुदाय स्तर पर सघन जागरूकता एवं सोर्स रिडक्शन अभियान संचालित किया जाएगा।

शहरी क्षेत्र की 500 से अधिक आशा कार्यकत्रियों और आशा 10 फैसिलिटेटर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार को 120 से अधिक आशा कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को भी प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।

इन अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
1 डॉ0 सी0एस0 रावत – जिला सर्विलांस अधिकारी/नोडल अधिकारी डेंगू – अंतर्विभागीय समन्वय एवं सर्विलांस तथा , दैनिक रिपोर्टिंग तैयार करवाने का कार्य।

2 डॉ0 निधि रावत- ए.सी.एम.ओ. एन.एच.एम. – आशा/आशा फैसिलिटेटर द्वारा किये जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण
3 डॉ दिनेश चौहान-ए.सी.एम.ओ.- समस्त सरकारी/निजी चिकित्सालयों में डेंगू शैयाओं की उपलब्धता एवं पैथोलॉजी लैब में डेंगू जांच निर्धारित दरों पर करवाने की निगरानी हेतु उत्तरदायी।

4 डॉ0 कैलाश गुंज्याल- ए.सी.एम.ओ.- डेंगू जांच किट, औषधि एंव लॉजिस्टिक की उपलब्धता हेतु उत्तरदायी।
5 डॉ0 मनोज वर्मा- डी.टी.ओ.- ब्लड बैंकों से समन्वय एवं रक्त/प्लेटलेट्स की उपलब्धता हेतु उत्तरदायी।
6 श्री सुभाष जोशी, डी0एम0ओ0 एवं मनीषा बिष्ट, वीबीडी कंसल्टेंट डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में निरोधात्मक कार्यवाही, नगर निकायों से समन्वय, फॉगिंग, सोर्स रिडक्शन हेतु उत्तरदायी।
7 मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एसपीएस चिकित्सालय, ऋषिकेशः ऋषिकेश शहरी क्षेत्र में आशा कार्यकत्रियों द्वारा किये जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण।
8 प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय/समस्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/समस्त चिकित्सा अधीक्षक संबंधित चिकित्सालयों में आने वाले डेंगू मरीजों को भर्ती करवाने, समुचित जांच, उपचार हेतु उत्तरादायी।
9 समस्त ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी- संबंधित क्षेत्रों में डेंगू रोकथाम हेतु समस्त आवश्यक कार्यवाही हेतु उत्तरदायी।
10 आई.डी.एस.पी. प्रकोष्ठ – जिला सर्विलांस अधिकारी के दिशा-निर्देशन में डेंगू पर्यवेक्षण रिपोर्ट तैयार करना
11 श्री पूजन नेगी, जिला आई.ई.सी. समन्वयक- विभिन्न मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार, आशा/आशा फैसिलिटेटर हेतु रिपोर्टिंग फॉर्मेट एवं आई.ई.सी. सामग्री उपलब्ध करवाना
12 श्री राकेश बिष्ट, सिटी अर्बन हेल्थ ऑफिसर / श्री दिनेश पांडे /श्री पंचम बिष्ट, आशा कार्यक्रम
संबंधित नोडल अधिकारी के दिशा निर्देशन में आशा/आशा फैसिलिटेटर द्वारा किये जा रहे कार्यों का सघन पर्यवेक्षण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *