देहरादून। देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक कण्डारी ने आगामी 3 जनवरी को मलेथा में होने वाले वीर माधो सिंह भण्डारी मेले में आने के लिए उन्हें आमंत्रित किया है। इस मुलाकात के दौरान विधायक कण्डारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के मेधावी छात्रों के भारत दर्शन कार्यक्रम में निरंतर आशीर्वाद एवं सहयोग के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।
