देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाने को एक प्राथना पत्र प्राप्त हुआ था जिसमे यह बतया गया था कि उनकी अनुपस्थिती में उनके घर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 25 लाख की चोरी की गयी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे।
पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने पर पुलिस को आरोपी के बरेली में होने की जानकारी प्राप्त हुई, जहाँ से आरोपी को उसकी पत्नी के साथ 21 लाख 50 हज़ार रुपयों, व कुछ पुराने सिक्कों और सफ़ेद धातु की चेन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
