काली कुंड के पास अचानक पहाड़ी से गिरा बोल्डर, कार हुई क्षतिग्रस्त

काली कुंड के पास अचानक पहाड़ी से गिरा बोल्डर, कार हुई क्षतिग्रस्त

काली कुंड के पास अचानक पहाड़ी से गिरा बोल्डर, कार हुई क्षतिग्रस्त

ऋषिकेश। नीलकंठ से लक्ष्मण झूला आ रही एक चलती कार पर पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। बोल्डर कार के अगले हिस्से पर गिरा। घटना में कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कार चला रहे अमरोहा निवासी मनीष को मामूली चोट आई और उनकी पत्नी अंजू और 10 साल की बेटी यशवी सकुशल कार से बाहर निकल गए। लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने मनीष को निकटवर्ती अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि मनीष अपनी पत्नी और बेटी के साथ नीलकंठ से दर्शन कर वापस आ रहे थे। काली कुंड के पास अचानक पहाड़ी से बोल्डर कार के अगले हिस्से पर गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी हासिल कर घायल हुए मनीष को अस्पताल भेजा। कार क्षतिग्रस्त होने और सड़क पर मलबा आने की वजह से नीलकंठ लक्ष्मण झूला मोटर मार्ग बंद हो गया। पुलिस ने जेसीबी से मालबा साफ कराकर नीलकंठ लक्ष्मण झूला मोटर मार्ग को सुचारू रूप से वाहनों के लिए खोल दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *