धनोल्टीः आप के उम्मीदवार अमेन्द्र बिष्ट ने नैनबाग क्षेत्र में विकास के लिए मांगे वोट

धनोल्टी। धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में अच्छे स्कूल, न्याय पंचायत सतर पर सुविधायुक्त अस्पताल और बेरोजगारों को रोजगार देने का संकल्प लेते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमेन्द्र बिष्ट ने नैनबाग क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क कर वोट मांगे।

उन्होंने कहा कि धनोल्टी में इस बार परिवर्तन की लहर है। क्षेत्र के लोग भाजपा-कांग्रेस की बजाय आम आदमी पार्टी पर विश्वास जता रही है। अमेन्द्र बिष्ट ने नैनबाग के खैरा, मरो, भुटगांव नैनबाग, मातली, मुनोग आदि गांवों में घर-घर जनसम्पर्क किया। उन्होंने धनोल्टी के बेहतर कल के लिए वोट मांगे।

अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि उनकी लड़ाई धनोल्टी में अच्छे स्कूलों के लिए है। न्याय पंचायत स्तर पर अच्छे अस्पताल बनाने के लिए है। बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए है। इन्होंने विकास की इस ल़ड़ाई में क्षेत्र की जनता का पूरा सहयोग चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *