चारधाम यात्रा कर देहरादून पहुंचे सुमेश पंवार, आंदोलनकारी मंच ने किया स्वागत

देहरादून। शहीद स्मारक में आज समाजसेवी और राज्य आंदोलनकारी मोहन खत्री के साथ आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिह नेगी ने सुमेश पंवार का शाल और पुष्प माल्यार्पण करके स्वागत किया।

मोहन खत्री ने बताया कि सुमेश पंवार ने बद्रीनाथ धाम का अमृत जल लेकर 1 अक्टूबर 2021को समाज में भाईचारा, एकता और अखंडता का संदेश लेकर देश के चारो धामो की यात्रा शुरू की। 4 अक्टूबर 2021को सुमेश पंवार शहीद स्मारक देहरादून पहुंचे। यहाँ से ये शहीदो को नमन करके अपनी मंजिल की ओर निकल पडे।

इन्होने चारो धामो जगन्नाथपुरी, द्वारिका, रामेश्वरम, व कन्याकुमारी की 8500किमी की साहसिक यात्रा साढे तीन माह में पूर्ण की। इन धामो में बद्रीनाथ से लाए अमृत जल को भी अर्पित किया।

17 जनवरी 2022 को इन्होने अपनी चारो धामो की देश की एकता अखंडता और सौहार्द पूर्ण वातावरण उत्पन्न करने के लिए शुरु की साहसिक यात्रा का समापान शहीद स्मारक देहरादून में किया।

मंच अध्यक्ष जगमोहन सिह नेगी और वहां उपस्थित मंच साथियों ने उनके इस साहसिक यात्रा की भूरि भूरि प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *