राजनीतिः महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्या भाजपा में हुई शामिल

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने से पहले, कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई है नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट न दिए जाने पर नाराज सरिता आर्य महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा में शामिल हो गई हैं।

कांग्रेस आलाकमान पर साधा निशाना

यूपी में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट के बाद सरिता आर्य ने कांग्रेस आलाकमान पर निशाना साधा और कहा था कि उत्तराखंड में पार्टी महिलाओं की अनदेखी कर रही है। वहीं सरिता आर्य की बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद प्रदेश महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने उनसे मुलाकात की और उन्हें गेस्ट हाउस से कांग्रेस भवन लाया गया और उन्हें मनाने की कोशिश की गई।

संजीव के खिलाफ लड़ा था चुनाव

असल में 2017 के विधानसभा चुनाव में सरिता आर्या ने संजीव आर्या के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उस वक्त संजीव आर्या बीजेपी के प्रत्याशी थे। लेकिन यशपाल आर्या के बेटे संजीव आर्या के साथ कांग्रेस में वापस आने के बाद नैनीताल जिले का समीकरण बदल गया है। जबकि सरिता नैनीताल सीट से ही टिकट मांग रही थी। जबकि संजीव आर्या इसी शर्त पर कांग्रेस में शामिल हुए हैं कि उन्हें नैनीताल सीट से टिकट दिया जाएगा। जिसके बाद सरिता आर्या का नैनीताल से टिकट कटना तय माना जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *