ब्लाक प्रमुख फकोट ने डिग्री कॉलेज को भेंट की पुस्तकें

नरेन्द्रनगर। राजेंद्र भंडारी ब्लॉक प्रमुख फकोट, नरेंद्र नगर, के सहयोग से धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर को 338 प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की गई हैं। इस आशय की जानकारी कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार उभान ने दी है।

महाविद्यालय के पुस्तकालय प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पुस्तकें विभिन्न विषयों पर आधारित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं,उन्होंने कहा कि प्रतियोगी पुस्तकें वर्तमान शैक्षिक सत्र से ही छात्रों की मांग पर पढ़ने के लिए आवंटित की जाएगी। डेढ़ से दो लाख रुपए अनुमानित लागत की यह पुस्तकें कम आय एवं निर्धन वर्ग के छात्रों के लिए काफी लाभप्रद हो सकती हैं। सत्येंद्र सिंह ने पुस्तकों की महत्ता को देखते हुए कॉलेज छात्रों को अधिक से अधिक पढ़ने के लिए पुस्तकालय में संपर्क करने की अपील की है।

कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर उभान ने प्रतियोगी पुस्तकें भेंट करने के लिए ब्लॉक प्रमुख-राजेंद्र भंडारी, क्षेत्र पंचायत एवं प्रशासन का आभार प्रकट किया है।

इस अवसर पर कॉलेज मीडिया प्रभारी डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल,वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ सपना कश्यप, विशाल त्यागी डॉ सुशील कगड़ियाल, डॉ विजय प्रकाश भट्ट एवं ब्लॉक प्रतिनिधि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *