कांग्रेस का सोशल मीडिया कैंपेन शुरू, 5 लाख वारियर्स का लक्ष्य

देहरादून। कांग्रेस ने भाजपा से लोहा लेने के लिए ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया कैपेंन लांच किया है। इस अभियान को काग्रेस पूरे देश में चलायगी। इसी क्रम में उत्तराखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने देहरादून में इस अभियान की शुरूआत की। इस अभियान के तहत पांच लाख सोशल मीडिया वारियर्स को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि एक सुदृढ़ और मजबूत लोकतंत्र हेतु जनजागरूकता, सहभागिकता और सशक्त नेतृत्व अति आवश्यक है। इसी विचार को पुष्ट करने और सोशल मीडिया के जरिए लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेयश, उत्तराखण्ड सोशल मीडिया प्रभारी शिल्पी अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत बड़ी तादाद में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *