लंबित वादों के निस्तारण को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत

लंबित वादों के निस्तारण को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत
देहरादून। सुप्रीम कोर्ट की ओर से 29 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सीमा डूंगराकोटी ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया है कि इस विशेष लोक अदालत में सुप्रीम कोर्ट में लंबित फौजदारी मामले; मोटर दुर्घटना प्रतिकर मामले; चेक बाउंस मामले; बैंक रिकवरी संबंधी मामले; पारिवारिक संबंधों पर आधारित मामले; शैक्षणिक और सेवा संबंधी मामले; सिविल व और अन्य प्रकृति के वादों का निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विशेष अदालत में 28 जुलाई तक सूचीबद्ध वादों का ही निस्तारण होगा। उन्होंने इच्छुक पक्षकारों को अपने वादों को 28 जुलाई तक सुप्रीम कोर्ट में सूचीबद्ध करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *