साईकिलिस्ट सोहन रावत महानिदेशक की प्रशस्ति डिस्क एवं पत्र से सम्मानित

सी.आर.पी.एफ में कार्यरत देहरादून के श्री सोहन सिंह रावत, सहायक कमाण्डेंट को सी.आर.पी.एफ. के महानिदेशक की प्रशस्ति डिस्क एवं प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया है । डिब्रूगढ़, असम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में श्री प्रभाकर त्रिपाठी, डी.आई.जी, सी.आर.पी.एफ द्वारा उन्हें महानिदेशक की प्रशस्ति डिस्क एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया । उन्हें यह सम्मान लगातार 600 कि0मी0 एन्ड्यूरेन्स साईकिलिंग अभियान पूर्ण करने पर प्रदान किया गया है ।  श्री सोहन सिंह रावत ने 600 कि0मी0 साईकिलिंग के अतिरिक्त 200, 300 एवं 400 कि0मी0 लगातार साईकिलिंग करने पर साईकिलिंग का प्रतिष्ठित “सुपर रेंडोनियर” का खिताब भी हासिल किया है ।
57 वर्षीय श्री सोहन सिंह रावत, ग्राम-चमाली, चौंदकोट, जिला-पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी हैं । इन्होंने साईकिल से उत्तराखण्ड के चार धाम पंच केदार, बूढ़ा केदार, माता के सिद्ध शक्ति पीठ, दयारा बुग्याल, हनोल इत्यादि की कठिन यात्राएं सम्पूर्ण की हैं । वे वर्ष 2019 से अब तक कुल 1,37,000 कि0मी0 से भी अधिक की साईकिल यात्राएं पूर्ण कर चुके हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *