चौपट सफाई व्यवस्था से डीएम खफा, गैरहाजिर डाक्टर का कटेगा वेतन

काशीपुर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने काशीपुर में एल०डी० भट्ट राजकीय चिकित्सालय का का जायजा लिया। वे अस्पताल परिसर की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने खफा नजर आईं। उन्होने सीएमएस डा० सिन्हा को फटकार लगाई। ओपीडी परिसर का निरीक्षण किया, ओपीडी में गलत नेम प्लेट लगे होने पर नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण के दौरान एक डाक्टर एवं एक टेक्नीशियन गैरहाजिर मिले। जिलाधिकारी दोनों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

उन्होंने नेत्र रोग कक्ष का निरीक्षण किया, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा० कामेश राणा से जिलाधिकारी ने मरीजों की संख्या व एडवांस टेक्नोलॉजी के आवश्यक उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने औषधि वितरण काउंटर का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो गरीब हैं और उनके इलाज सम्बन्धी दवा मुख्यालय से नहीं आती हैं तो उसे रेडक्रॉस से खरीदकर दे। उन्होंने दवाईयों के नाम हिन्दी में लिखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *