मांगों को लेकर सीएम से मिले विद्युत कर्मचारी

देहरादून। शुक्रवार को विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के घटक संगठनों के पदाधिकारीगणों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियो की विभिन्न समस्याओं से एवं मांगों से अवगत कराया गया।

विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा लम्बे समय से अपने मांगों को लेकर प्रबंधन से पत्राचार और वार्ता कर रहे हैं। संगठन के अपनी मांगों की लगातार उपेक्षा के चलते बेमियादी हड़ताल पर जाने का मन बना चुका था। लेकिन कोरोना के चलते संगठन ने अपनी ये हड़ताल स्थगित कर दी है। संगठन की पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ मांगे ऐसी है जो पिछले चार साल से निगम प्रबंधन लगातार टाल रहा है।

वहीं मुख्यमंत्री तीरथ ने संगठनों के पदाधिकारीगणों को उनकी समस्याओं एवं न्यायोचित मांगो पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। सीएम तीरथ ने कोरोना महामारी काल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए सभी विद्युत विभाग के कार्मिक की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *