श्री दरबार साहिब में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सम्मान स्वरूप दिव्या नेगी को 51 हज़ार रुपये की धनराशि

देहरादून। श्री गुरु राम राय पीजी काॅलेज की पूर्व छात्रा दिव्या नेगी व आकृति ने देश के संसद भवन के केन्द्रीय हाल में एक वक्ता के रूप में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व किया।

यह राज्य के लिए गौरव व सम्मान की बात है कि उत्तरखण्ड व एसजीआरआर की बेटियों ने अपने ओजस्वी उद्बोधनों से राज्य की कला संस्कृति व सांस्कृतिक महत्व का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराया। सोमवार को दिव्या नेगी व आकृति ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया व श्री झण्डा साहिब पर माथा टेका।

श्री दरबार साहिब में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सम्मान स्वरूप दिव्या नेगी को 51 हज़ार रुपये की धनराशि, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह तथा आकृति को 21 हज़ार रुपये की धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *