जमुना की बछिया और गिरधर की बकरी चैम्पियन, भूपेन्द्र की भैंस तीसरे स्थान पर

पिथौरागढ़। गुरुवार को विकास खण्ड विण के ग्राम भुरमनी में पशुपालन विभाग द्वारा विकास खण्ड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पशु प्रदर्शनी में मुख्य अथिति माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत पिथौरागढ़ दीपिका बोहरा द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रदर्शनी में 68 पशुपलाकों के 100 पशुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रदर्शनी में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० विद्या सागर कापड़ी द्वारा पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पशु चिकित्सक डा० मनोज जोशी, डा० ममता आर्या, डा० सौरभ भट्ट ने विभिन्न जानकारियां दी गई।

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने विभागीय योजनाओं एवं उन्नतशील पशुपालन, सेक्स सार्टेड सीमेन का उपयोग, की जानकारी दी। डा० ममता आर्या ने पशुधन बीमा योजना की जानकारी दी। प्रदर्शनी की सफलता को देखकर अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि जिले के अन्य स्थानों में भी अधिक से अधिक पशु प्रदर्शनी लगाई जाय। जिससे कि अन्य गांवों के लोग भी उन्नतशील पशुपालन के प्रति आगे बढ़ सकें ।

प्रदर्शनी में गाय वर्ग में भूपेन्द्र सिंह की गाय को प्रथम, जानकी देवी की गाय को द्वितीय एवं प्रमोद सिंह की गाय को तृतीय स्थान मिला। बछिया वर्ग में प्रथम जमुना देवी, द्वितीय बालम सिंह, तृतीय स्थान आनंदी देवी की बछिया को मिला। बकरी वर्ग में प्रथम पुरस्कार गिरधर सिंह, द्वितीय राजेन्द्र सिंह तथा तृतीय स्थान पुष्पा धानिक की बकरी को मिला तथा अन्य में प्रथम पुरस्कार त्रिलोक सिंह के वैल, द्वितीय स्थान दिगम्बर सिंह के साॅड़ को तथा तृतीय पुरस्कार भूपेन्द्र राम की भैंस को दिया गया। पशु प्रदर्शनी में ग्राम प्रधान भुरमुनी कमला देवी,क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेद्र थापा समेत क्षेत्र के किसान,पशुपालक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *