बीजेपी की हैट्रिक पर कैलाश पंत ने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी

देहरादून। श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को मिठाई खिलाई एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनन्दन किया।

कैलाश पंत ने कहा कि उत्तराखंड में पीएम मोदी व सीएम धामी की जुगलबंदी का असर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश की पांचों सीटों पर जीत का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता ने केन्द्र की मोदी और प्रदेश की धामी सरकार के काम पर, विकसित भारत संकल्प पर व आत्मनिर्भर भारत पर वोट किया। उन्होंने भाजपा की लगातार तीसरी बार जीत के लिए प्रदेश की जनता का भी आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *