स्व० श्री जोगेंद्र स्वरूप की 73वीं जयंती पर डीएवी पीजी कालेज में किया गया स्मृति सभा का आयोजन

देहरादून। शनिवार को दयानंद शिक्षण संस्थान, डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में कॉलेज प्रबंध तंत्र के पूर्व महामंत्री तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य, स्व० श्री जगेन्द्र स्वरूप जी की 73वें जन्मदिवस पर स्मृति सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्य समाज की मान्यताओं के अनुसार वैदिक हवन कराया गया। सभी लोगों ने स्व० श्री जगेन्द्र स्वरूप जी के योगदान को याद किया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ० के० आर जैन, प्रबंध समिति के सदस्य डॉ० मेहता ने अपने सम्बोधन में उनके योगदान, समाज के लिए कर्तव्यनिष्ठा को याद किया।  इस मौके पर नारंग जी सहित वरिष्ठ रिटायर्ड शिक्षकगण तथा कॉलेज के शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

संयोजिका के रूप में डॉक्टर सुखदा सोलंकी, डॉ० मोनिमा, डॉ० एचएस रंधावा, अतुल सिंह, डॉ० विश्नोई, डॉ० प्रशांत, डॉ० गोपाल, डॉ० जस्सल, डॉ० रमेश, डॉ० यस०के० सिंह, जीवन मेहता, डॉ० रवि शरण दीक्षित, डॉक्टर हरिओम, डॉ० अर्चना आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *