स्पीकर ऋतु खण्डूड़ी ने नमामि गंगे परियोजना को लेकर की समीक्षा बैठक

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार से विधायक ऋतु खण्डूड़ी ने राज्य में नमामि गंगे परियोजना से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में नमामि गंगे एवं राज्य परियोजना प्रबंधन समूह (एसपीएमजी) के उच्च अधिकारीें मौजूद रहे।

बैठक में विधानसभा सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने अधिकारियों को कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुखरो, मालन एवं खोह नदी में गिरने वाले नालों को टेप किए जाने के लिए कार्य योजना बनाने की बात कही। सहायक नदियों पर केंद्र सरकार द्वारा नमामि गंगे योजना के तहत कार्य किया जा रहा है।

कोटद्वार में भी सहायक नदियों पर रिवरफ्रंट, घाटों का निर्माण, बाढ़ सुरक्षा योजना, नालों की टेपिंग के लिए 15 दिन के अंतर्गत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को उत्तरप्रदेश की सीमा पर बने एसटीपी प्लांट का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। जिससे कोटद्वार शहर के नालों को इससे जोड़ने की भी कार्ययोजना तैयार हो सके और शहर में सीवर की समस्या का समाधान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *