न्यूली-मठड़गांव मोटर मार्ग दुरूस्त कराने को सीएम से की गुजारिश

नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

कीर्तिनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत न्यूली-मठड़गांव मोटर मार्ग पर पड़े गड्ढों को भरे जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

ग्राम प्रधान न्यूली संजय देव डंगवाल ने कहा है कि न्यूली-मठगांव मोटर मार्ग पर इंटर कॉलेज न्यूली से आगे चार किमी. सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है। इस पर कई जगह पर गड्ढे हैं और डामर उखड़ी हुई है। कई बार इस मार्ग पर हादसें भी हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इस मोटर मार्ग के सुधारीकरण की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने ज्ञापन के जरिए मुख्यमंत्री से इस पर तत्काल कार्यवाही कराए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *