एसजीआरआर विवि ने ली सामूहिक तौर पर शपथ, आखिर क्या है इस शपथ की वजह?

देहरादून। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूक मतदाता की भूमिका निर्वाह करते हुए एसजीआरआर विश्वविद्यालय देहरादून में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कोविड-19 से सुरक्षा हेतु मानकों का ध्यान रखते हुए सर्वप्रथम उपस्थित विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों और शिक्षकों के साथ ही कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने हेतु सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री देवेंद्र दास जी महाराज ने लोकतंत्र के महापर्व की महत्ता को सर्वोपरि मानते हुए बताया कि आज के समय में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए धर्म, जाति और संप्रदाय से ऊपर उठकर हमें लोकतंत्र के इस महापर्व में सम्मिलित होना होगा। इस संदर्भ में अपने भावी युवाओं को जागरूक करना भी हमारी ही जिम्मेदारी होगी।

इस अवसर पर लोकतंत्र में सहभागिता एवं निर्वाचन विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता, वाद विवाद और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने आनलाइन और आफलाइन दोनों ही माध्यम से प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डा० यू० एस० रावत, रजिस्ट्रार डा० दीपक साहनी, समन्वयक डा० मालविका कांडपाल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा०कंचन जोशी के साथ ही सभी विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष और कार्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *