स्वास्थ्य केन्द्र दूधली में पूरा स्टाफ नदारद, सीएमओ ने वेतन रोकने के दिए आदेश

देहरादून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ० संजय जैन ने गुरुवार को डोईवाला ब्लॉक के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुधली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में तैनात समस्त स्टाफ नदारद मिला। प्रातः 9 बजे तक भी स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ के मौजूद न होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक से इसका जवाब तलब किया है।

उन्होंने हिदायत दी है कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही पीएचसी दुधली में गैरहाजिस सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी डोईवाला को समय समय पर चिकित्सा इकाई का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *