श्रीनगर को आधुनिक स्टेडियम की सौगात, उच्च शिक्षा मंत्री ने किया भूमि पूजन

श्रीनगर। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बुधवार को श्रीनगर में बहुउद्देशीय स्टेडियम का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना की सहभागिता से निर्मित इस बहुउद्देशीय स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जायेगा।

करीब 4 करोड़ की लागत से बनने वाले इस स्टेडियम में 400 मीटर के 6 एथलेटिक्स ट्रैक होंगे। इसके अलावा स्टेडियम में दो इनडोर कोर्ट भी बनाये जायेंगे। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस बहुउद्देशीय स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट भी उपलब्ध होगा। स्टेडियम में लाइटिंग भी पूरी व्यवस्था रहेगी। ताकि रात में भी यहां खेलों का आयेाजन हो सके।

श्रीनगर में बहुउद्देशीय खेल मैदान के निर्माण के पीछे पहाड़ की प्रतिभाओं को निखारना है, उन्हें आधुनिक सुविधाएं प्रदान कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। ताकि भविष्य में पहाड़ से निकलने वाली प्रतिभाएं खेल जगत में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *