उत्तराखण्ड ई-कैबिनेट को मिला ई-गर्वनेंस अवार्ड, सीएम को सौंपा अवार्ड

देहरादून। उत्तराखण्ड को मिले 18वें सीएसआई एसआईजी ई-गवर्नेस अवार्ड 2020 गोपन विभाग एवं एनआईसी के अधिकारियों ने सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी को सौंपा। यह अवार्ड उत्तराखण्ड को राज्यों की श्रेणी में ई-मंत्रिमंडल के लिए दिया गया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गोपन विभाग एवं एनआईसी के अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेस के लिए ई-गवर्नेस बहुत जरूरी है। ई-कैबिनेट, ई-ऑफिस, ई-डिस्ट्रिक्ट, सीएम हेल्पलाईन आदि महत्वपूर्ण पहल हैं। उनकी कोशिश है कि लोगों को सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक लाभ मिले। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में सूचना तकनीक के प्रयोग से प्रशासनिक कार्यकुशलता में भी सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *