उत्तराखण्डः नए साल में मिलेगा भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा को अब नए साल में ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिल पाएगा। निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य में संगठनात्मक चुनावों के कार्यक्रमों को आगे बढ़ा दिया है।

दरअसल, भाजपा के संगठनात्मक चुनावों के तहत दिसंबर में नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना था। इसके लिए पार्टी ने अक्तूबर से तैयारी शुरू करते हुए ४२ कमेटियों का गठन शुरू कर दिया है। राज्य भर में पचास फीसदी के करीब बूथ कमेटियों का गठन हो भी चुका है।

इसके बाद दिसंबर में मंडल, जिला और प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव होने थे। लेकिन फिलहाल यह प्रक्रिया अब पीछे खिसक गई है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य में निकाय व पंचायत चुनावों को देखते हुए मंडल, जिला और प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 15 जनवरी के बाद शुरू करने की छूट दी है। हालांकि बूथ कमेटियों के गठन का काम चलता रहेगा और इसे समय पर ही पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *