Home Uncategorized दून में मौसम ने बदला मिजाज

दून में मौसम ने बदला मिजाज

623
0

देहरादून। उत्तराखण्ड में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। देहरादून में सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। रविवार सुबह भी कोहरे के चलते धूम काफी देरी से निकली। राज्य के पर्वतीय इलाकों में दिन भर तेज ठंडी हवाएं चलती रही। शाम होते-होते एक बार फिर सर्द हवाएं चलने लगी और ठंडक बढ़ गई। लोगों ने गर्म कपड़ों और अलाव के सहारे खुद को गर्म रखने का प्रयास किया। ठंड और जमकर गिर रहे पाले के कारण यमुनोत्री हाईवे पर वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। स्यानाचट्टी से जानकीचट्टी और ओरछा बैंड एवं राड़ी क्षेत्र में पाले से सड़क पर वाहन फिसल रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखण्ड में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य की मैदानी इलाकों खासकर उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में शीत लहर की संभावना है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।
बढ़ती ठंड के मद्देनजर देहरादून के महापौर सुनील गामा ने क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेयर गाम ने रेलवे स्टेशन, घण्टाघर और शहर के प्रमुख चैकों और चैराहों का निरीक्षण किया तथा अलाव की व्यवस्था के निर्देश दिये। मेयर गामा ने रैन बसेरे से लेकर अलाव सेक रहे लोगों से उनकी समस्याओं को लेकर भी बातचीत की। मेयर गामा ने कहा कि बढ़ती ठंड को लेकर अलाव की व्यवस्था बढ़ायी जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्द रातों में सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार है।

Advertisement

Previous articleसीएम त्रिवेन्द्र को पीएम मोदी ने दी जन्मदिवस की बधाई
Next articleएएमयू शताब्दी समारोहः पीएम मोदी अलीगढ़ विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में करेंगे शिरकत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here